रांची। झारखंड में दो दिन बारिश होगी। इसका दायरा बढ़ गया है। अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य में अगले 24 घंटे दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 7 फरवरी को दी।
9 फरवरी को यहां बारिश
मौसम केंद्र के मुताबिक 9 फरवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।
10 फरवरी को यहां वज्रपात
मौसम केंद्र के मुताबिक 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। केंद्र ने इससे संबंधित अलर्ट जारी किया है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।


