भुरकुंडा। बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ जिले से सामने आई है, जहां भुरकुंडा सौंदा दो मोहानी के पास पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई।
इसमें पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के रेलीगढ़ा निवासी सनी सिंह को पैर में गोली मारकर पकड़ा है। हालांकि, इस दौरान उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। ये घटना आज यानी सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की है।
जानकारी के अनुसार राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए छापेमारी करने के लिए पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में है और अपने गिरोह के अपराधकार्मियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। गठित टीम के द्वारा भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम मे सूचना मिली कि भुरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति है और उसकी गतिविधि संदिग्ध है। इस सूचना पर भुरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तलाशी और छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मी पुलिस की गाड़ी देखते ही पुलिस पर फायरिंग करने लगा, जिससे थाना प्रभारी पतरातू की गाड़ी के शीशा और बंपर में गोली लगी। थाना प्रभारी इस हमले में बाल-बाल बच गए।
जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने वाले अपराधकर्मी के दाहिनें पैर में गोली लगी और वह जख्मी होकर गिर गया। नाम पता पूछने पर अपराधकर्मी ने अपना नाम सनी सिंह ग्राम रेलीगढ़ा बताया।
घटनास्थल पर ही पट्टी कर जख्मी हालत में तुरंत सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया। घटना स्थल पर सनी सिंह की 2 देसी पिस्तौल एक मोबाइल एक लेदर बैग गिरा पड़ा मिला है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


