Jharkhand: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर गालूडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गालूडीह थाना पुलिस लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नकेल कस रही है।

शनिवार को गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के बगुरिया तथा चांडरी के घने जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस को वहां कई स्थानों पर अवैध शराब की भट्टियां संचालित होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो अवैध चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

मौके से लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ तथा करीब 18 लीटर तैयार चुलाई शराब को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, शराब बनाने में प्रयुक्त ड्रम, बर्तन और लकड़ी के ढेर को भी जला कर समाप्त कर दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK