अफरोज आलम
कांके। श्री श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर झारखंड स्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता 24 मार्च को संध्या 7 बजे से कांके चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में होगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
संस्थापक मदन कुमार महतो और अध्यक्ष महेश कुमार मनीष ने बताया कि इस अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता में कांके क्षेत्र सहित रांची जिले के पुंदाग, किशोरगंज, हरमु, पिठोरिया, मुरेठा, बालु, हुन्दूर, चंदवे गांवों के विभिन्न गांव, टोलो, मोहल्ले के रामनवमी अखाड़ा धारी अपनी मंडलियों के साथ आते हैं। अपने-अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं।
इसके अलावा रामगढ़, हजारीबाग, पुरूलिया के भी महावीर मंडल के अखाड़ेधारी आकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। प्रत्येक मंडलियों को लाठी, तलवार, फरसा, गुहार व स्पेशल खेल का प्रदर्शन करना होता है। प्रतियोगिता में शामिल सभी महावीर मंडलियों को श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड पुरस्कार देकर पुरस्कृत करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


