रांची। अगर आप झारखंड में रहते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। जंग की वजह घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत हो गई। सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें भी आ रही हैं।
ऐसे में वास्तविक घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस मिल रही है या नहीं, इसके लिए गैस कंपनी ने ई-केवाईसी शुरू किया है। यह हर उपभोक्ताओं को कराना है।
ई-केवाईसी नहीं कराने पर आनेवाले दिनों में गैस मिलने में भी दिक्कत हो सकती है। आप घर बैठे या विभिन्न एजेंसियों में जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है।
घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी
अपने फोन से ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले गैस कंपनी की ऐप और आधार फेसआरडी ऐप को इंस्टॉल करें। एलपीजी ग्राहकों को अनिवार्य बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन को पूरा करना होगा।
इसके बाद गैस कंपनी के ऐप को खोलना है। उसमें उस मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, जो आपके गैस कनेक्शन के साथ निबंधित है।
गैस कंपनी की ऐप में मेनू या सर्विस सेक्शन में जायें। वहां आधार ई-केवाईसी या री-केवाईसी के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद नियमों को स्वीकार करना है।
चेहरे की पहचान कराने के लिए अगले स्टेप की ओर बढ़ना है। ऐसा करने पर आधार फेस आरडी ऐप खुद खुल जायेगा। अब अपने फोन के फ्रंट कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करें।
चेहरे को स्कैन करने के लिए आपको पलकें झपकानी होगी। इस स्टेप के बाद आपकी आधार डिटेल स्क्रीन पर आयेगी। सब्मिट बटन पर क्लिक करके अपनी ई के-वाईसी पूरी कर पायेंगे।
यह प्रक्रिया आप अपनी एजेंसी में जाकर भी पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास उपभोक्ता नंबर और आधार नंबर होना जरूरी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


