Jharkhand: बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के रामगढ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख की ठगी की गई है।

साइबर अपराध थाने की पुलिस ने एक बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट कर दस लाख रुपये की ठगी के एक मामले में बिहार के दरभंगा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार चौधरी है, जो दरभंगा के कमतौल का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने कांड से संबंधित मोबाइल सिमकार्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद किया है।

शिकायतकर्ता रामगढ़ निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग हैं। उन्होंने साइबर अपराध थाने में 25 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में शिकायत की है कि उन्हें खुद को पर्वतन एजेंसियों का अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने धमकाया।

वर्दी पहनकर वीडियो कॉल कर उन्हें फंसाने की धमकी दी तथा बचाने के नाम पर उनसे विभिन्न बैंक खातों में दस लाख 47 रुपये हस्तांतरित करवा लिया।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर अपराध थाने की पुलिस ने छानबीन की। बैंक खातों का विश्लेषण किया। इसके बाद इस मामले में शामिल एक सिमकार्ड विक्रेता को दरभंगा से गिरफ्तार किया।

इस गिरफ्तार आरोपी ने कांड में प्रयुक्त सिमकार्ड को फर्जी तरीके से उपलब्ध कराया था। उसी सिमकार्ड का उपयोग साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी को अंजाम देने में किया था। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आगे का अनुसंधान जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *