Jharkhand: 16 दिन पहले सेना के जवान की हुई थी शादी, फंदे से लटकता मिला शव, मचा कोहराम

झारखंड
Spread the love

रांची। महज 16 दिन पहले सेना के जवान की शादी हुई थी। अब उनकी लाश मिलने से कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार रांची में 26 वर्षीय सेना के एक जवान को सोमवार को एक साइकिल शेड में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की गई है।

उनका शव धुर्वा पुलिस थाना क्षेत्र के एचएमटीपी गोलचक्कर के पास साइकिल शेड में मिला। धुर्वा पुलिस थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया है।

पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है, हालांकि उनके परिवार के सदस्यों को हत्या का संदेह है। जवान छुट्टी पर रांची आया था। किंडो ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक लाइटर, रस्सी, एक मोबाइल फोन और सिगरेट बरामद की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक अमन यादव जगन्नाथपुर क्षेत्र के शिव मंदिर के पास का रहने वाला था। मृतक के पिता ने बताया कि अमन भारतीय सेना का जवान था और उसकी पोस्टिंग दिल्ली में थी। वह होली की छुट्टी में घर आया हुआ था और सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था।

साथ ही उन्होंने बताया कि अमन की शादी 20 फरवरी, 2026 को हुई थी और छुट्टी खत्म होने के बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी।

घटनास्थल की तस्वीरों में जो स्थिति दिख रही है, उससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि मृतक के दोनों पैर पूरी तरह जमीन को छू रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे वो खड़ा हो।

यह घटना सामान्य आत्महत्या जैसी प्रतीत नहीं हो रही। साथ ही जवान के शव के ठीक उसकी बाइक मिली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *