गोला बना टॉप ब्लॉक और रकुवा सर्वश्रेष्ठ क्लस्टर
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले से अच्छी खबर आई है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निहार शांति पाठशाला फनवाला के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 25 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान शिक्षकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा।
कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत गोला प्रखंड को जिले का सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक घोषित किया गया, जबकि रकुवा संकुल को बेस्ट क्लस्टर का पुरस्कार मिला। यह उपलब्धि वहां के शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया गया।
मुख्य अतिथि नलिनी रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान समारोह केवल शिक्षकों को पुरस्कृत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे जिले के शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, आपसी सहयोग और सही दिशा में काम करने से शिक्षा के स्तर में ठोस सुधार लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में लीपफॉरवर्ड के राज्य प्रबंधक मुकेश वर्णवाल, सहायक प्रबंधक सना देशमुख और वरीय कार्यकारी मानसी तलावडेकर ने भी अपनी बातें रखीं और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की जरूरत पर जोर दिया।
इस अवसर पर एपीओ कुमार राज, एसपीएमयू के जिला को-ऑर्डिनेटर आदित्य कुमार, मिथलेश कुमार रविदास समेत सभी प्रखंडों के बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी और शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


