स्‍वतंत्रता दिवस पर लगी जेल अदालत, 6 बंदी कारा से मुक्‍त

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा के निर्देश पर डालसा, रांची ने 15 अगस्‍त, 2025 को बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। उक्त अवसर पर मयंक मलियाज, सौरभ कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राजेश रंजन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी एवं विजय कुमार यादव रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित थे।

विभिन्न न्यायालयों में लंबित 9 वादों के निष्पादन के निमित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में संसीमित बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था। जेल अदालत का लाभ देते हुए 6 बंदियों को कारा से मुक्त किया गया।

ज्ञातव्य हो कि इसके लिए रांची व्यवहार न्यायालय के डालसा, रांची की तरफ से मुख्य एल.ए.डी.सी. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवं डिप्टी एल.ए.डी.सी. राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे। जेल अदालत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंदियों को उनके कारा में बिताई गई अवधि का लाभ देते हुए मुक्त किया गया।

उक्त अवसर पर काराधीक्षक, कारापाल, कारा लिपिक, कारा कर्मी बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार एवं एल.ए.डी.सी. के सदस्य, न्यायालयकर्मी और बंदी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK