ईरान पर बमबारी, पाकिस्‍तान में दो सप्‍ताह के लिए स्‍कूलें बंद, लगे ये प्रतिबंध भी

दुनिया
Spread the love

कराची। ईरान पर अमेरिका और इजरायल बमबारी कर रहे हैं। इसका असर पाकिस्‍तान में भी देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से यहां स्‍कलें दो सप्‍ताह के लिए बंद कर दी गई है। कई और प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

पाकिस्तान इस समय गंभीर तेल संकट का सामना कर रहा है। बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वहां ईंधन की कमी का खतरा पैदा हो गया है। इसी स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने देशभर में कई सख्त कदमों की घोषणा की है।

पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई हैं। पाकिस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयातित तेल और गैस से पूरा करता है।

तेल महंगा होने से देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव पड़ रहा है। तेल की खपत कम करने के लिए सरकार ने “अस्टेरिटी प्लान” लागू किया है।

ये कदम उठाए गए

देशभर के स्कूल 2 हफ्ते के लिए बंद रहेंगे।
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन क्लास कराई जाएंगी।
सरकारी कार्यालय सप्ताह में केवल 4 दिन खुलेंगे (बैंक इससे बाहर)।
50% सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे।
सरकारी वाहनों में से 60% सड़कों से हटाए जाएंगे।
सरकारी विभागों के ईंधन भत्ते में 50% कटौती।
सरकारी खर्च में 20% की कमी।
सरकारी विभागों में नई गाड़ियां, फर्नीचर और एसी खरीदने पर रोक भी लगाई गई है।

कीमतों में भारी उछाल

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में हाल ही में पेट्रोल की कीमत में लगभग 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जो देश के इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी में से एक मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री का बयान

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए कठिन फैसले लेने पड़े हैं। सरकार का कहना है कि ये कदम अस्थायी हैं। इनका उद्देश्य तेल की खपत कम करना और संभावित आपूर्ति संकट से देश को बचाना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *