पिठोरिया। साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन (पंजी.), दिल्ली मॉरिशस में अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी एवं शैक्षिक–सांस्कृतिक यात्रा कर रहा है। इसके लिए रामगढ़ स्थित राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के खोरठा विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम ‘अजनबी’ को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 8 से 14 जनवरी, 2026 तक होगा।
आयोजकों के अनुसार इस संगोष्ठी का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के वैश्विक स्वरूप पर गहन विमर्श करना है। कार्यक्रम के दौरान शोध-पत्र वाचन, साहित्यिक संवाद, विचार-विमर्श तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें भारत सहित विभिन्न देशों के साहित्यकार, शिक्षाविद् और शोधकर्ता भाग लेंगे। प्रवासी हिंदी साहित्य, लोकभाषाओं की भूमिका तथा भारतीय संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ओहदार अनाम ‘अजनबी’ नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में व्याख्यान दे चुके हैं। खोरठा काव्य-गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति कर चुके हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण यह भी है कि उनकी पहली पुस्तक ‘खोरठा व्याकरण’ का लोकार्पण थाईलैंड में किया गया था, जिसे खोरठा भाषा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है।
मॉरिशस में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उनकी सहभागिता से खोरठा भाषा, झारखण्ड के लोकसाहित्य और क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय परिवार एवं साहित्य जगत में इस आमंत्रण को सम्मान और गौरव की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


