राज्यपाल से मिले भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक भवन में 7 अप्रैल को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें सदैव जनहित एवं राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करते हुए विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को जमीनी वास्तविकताओं से अवगत रहने, नियमित फील्ड भ्रमण करने तथा आमजन के साथ सतत संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में कार्य एवं व्यवहार ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान बनाते हैं। अतः पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।

राज्यपाल ने अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति में सजग एवं तत्पर रहते हुए समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की सलाह दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *