मत्स्य बीज उत्पादन से जुड़कर आमदनी बढ़ाएं : अमरेन्द्र कुमार

झारखंड
Spread the love

मत्स्य बीज उत्पादकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के दिशा-निर्देश के आलोक में बुधवार को मत्स्य बीज उत्पादकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। मत्स्य निदेशक अमरेन्द्र कुमार ने इसका उद्घाटन किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची, जमशेदपुर, खूंटी, जामताड़ा और पलामू जिले के मत्स्य कृषकों ने भाग लिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 बैच में विभिन्न जिलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

निदेशक मत्स्य अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मत्स्य बीज उत्पादन एक मौसमी कार्य है, जिसे अपनाकर किसान स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद स्वनियोजित होने के लिए अनुदान पर मत्स्य स्पॉन, फीड और फ्राई कैचिंग नेट के साथ साथ रिचार्ज कूपन भी सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। ब्लाक चेन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा कर अपने जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा अनुशंसित कृषक ही इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

इस अवसर पर उप मत्स्य निदेशक मनोज कुमार ठाकुर और संजय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न जिलों से आए कृषक उपस्थित थे। मौके पर मत्स्य बीज उत्पादक विनोद तिग्गा, लाजरूस एक्का, प्रगतिशील मत्स्य बीज उत्पादकों ने भी अपने अनुभव साझा किये। उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *