बीआईटी लालपुर में कला संस्कृति समारोह का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • छात्र अपने कौशल विकास का कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन

रांची। बीआईटी लालपुर में चार दिवसीय औरोरा 26 में कला संस्कृति समारोह का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। सुपरिडेंट ऑफ पुलिस (एटीएस) ऋषभ कुमार झा ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर शिक्षकों के मामलों के डीन डॉ अशोक शरण, सेंटर के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा, कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डॉ अविजीत मुस्तफी, डॉ वंदना भट्टाचार्य के साथ छात्रों की मौजूदगी रही।

दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी संकायों के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान किया गया है, जहां वे अपने हुनर को दिखा सकते हैं। छात्र अपने कौशल विकास का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक तरफ कचौड़ी चाट मसाला तो दूसरी तरफ झारखंडी जायके वाले बारा धुस्‍का, पिज्‍जा बर्गर से लेकर पानी पुरी के स्टॉल लगाकर अपने व्यवहार व प्रबंधन की बारीकियों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खेल मैदान में लड़कियों और लड़कों के बाहुबल का प्रदर्शन देखा जा सकता हैं। यहां कबड्डी का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नशामुक्त युवाओं की फौज खड़ी करने के लिए छात्रों को आह्वान किया। उन्होंने नशा कर रहे युवाओं को तत्काल ही ड्रग्स व शराब से दूरी बनाकर इसी तरह की कला संस्कृति और खेलो से जुड़ने की बात कही। उन्होंने भविष्य में इसी तरह के और कार्यक्रम करने की बात कही।

डीन डॉ अशोक शरण ने कहा कि औरोरा के इस मंच में खड़ा होते ही उस उमंग जोश को महसूस कर रहा हूं, जो कॉलेज के दिनों की याद करा रहे हैं।

केंद्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने चार दिवसीय औरोरा 26 के हर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के हर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि‍ आने वाले भविष्य की उलझनों को आप शांत और खुशियों से सुलझा सकें।

डॉ अविजीत मुस्तफी और डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य ने कब्बडी के मैदान में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस प्रकार के अवसरों से अपने को जोड़े रखने की बात कही।

कार्यक्रम संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने औरोरा के संचालन में सहायक सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। डॉ अभय रंजन, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ मानसी, श्रीमती अमृता प्रियम, डॉ अनीश हैदर, डॉ सोमनाथ सहित सभी विभागों के शिक्षक और छात्र उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK