- प्रशासन की छापेमारी में 27 खाली सिलेंडर व उपकरण जब्त
बोकारो। जिला प्रशासन एवं पुलिस को मंगलवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँसगोड़ा स्थित एक दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण है। इसके विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) श्रीमती शालिनी खलखो एवं माराफारी थाना प्रभारी मो आजाद खान के नेतृत्व में संदिग्ध दुकान (राजेश स्टोर) में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान के अंदरूनी कक्ष में छुपाकर रखे गए 8 एच.पी. गैस सिलेंडर और 19 इंडेन गैस सिलेंडर (खाली) बरामद किए गए। सिलेंडरों को इस प्रकार छुपाकर रखा गया था कि सामान्य जांच में उनका पता लगाना मुश्किल हो सके।
छापेमारी के दौरान केवल सिलेंडर ही नहीं, बल्कि गैस से संबंधित कई उपकरण भी बरामद किए गए। इनमें गैस भरने का पाइप, लोहे के औजार और अन्य सामग्री शामिल हैं। इन उपकरणों की बरामदगी से यह आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से गैस रिफिलिंग या भंडारण का कार्य किया जा रहा था, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक है।
मौके से बरामद सभी सिलेंडर एवं उपकरणों को डीएसओ द्वारा विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर संबंधित संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसओ ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस भंडारण, रिफिलिंग एवं आपूर्ति के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


