Horoscope Today : 30 अगस्त, 2024
मेष
समय उचित ग्रह स्थिति और आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इसका भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों और संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
वृष
किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।
मिथुन
राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी।
कर्क
व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ और गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी। काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। लाभ निश्चित है।
सिंह
रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। खुशी का अनुभव करेंगे।
कन्या
धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखें।
तुला
कुछ महत्वपूर्ण और उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।
वृश्चिक
अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।
धनु
घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद साथ रहेगा। नशा से दूर रहें।
मकर
अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थिति अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।
कुंभ
कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन
व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही कराएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


