जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदित्यपुर-2 स्थित एलआईजी फ्लैट मैदान में हंस वाहिनी महिला समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस उत्सव में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष अर्चना मिश्रा और मीनू सिंह के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर अर्चना मिश्रा ने नारी शक्ति पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सदैव पूजनीय रहा है। जहां नारियों की पूजा और सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने जोर दिया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं। समाज को सशक्त बना रही हैं।
मीनू सिंह ने कहा कि आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। घर की चारदीवारी से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है।
उत्सव के दौरान समिति द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी किए गए, जिसके तहत गायत्री परिवार से जुड़ी पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति के एक्टिव मेम्बर्स को उपहार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई अन्य मनोरंजक और प्रेरणादायक कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने शपथ ली कि वे समाज के हर वर्ग की महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर एलआईजी फ्लैट क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


