दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, कानपुर-शताब्दी समेत कई ट्रेने रद्द

उत्तर प्रदेश देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह नई-दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट पर एक मालगाड़ी के 22 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इससे इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।

अप और डाउन दोनों ट्रैक बाधित हो गए हैं। ट्रैक ठीक करने का काम किया जा रहा है। रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं। हावड़ा-राजधानी, कानपुर-शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। कई गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। कानपुर में हावड़ा-राजधानी, कानपुर-शताब्दी समेत सात ट्रेनें सुबह सवा पांच बजे से ही खड़ी हैं। दिल्ली से कानपुर की ओर आ रही खाली मालगाड़ी शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अंबियापुर-रूरा स्टेशन के बीच बेपटरी हो गई। तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद सभी स्टेशनों को मैसेज दिया गया। सभी ट्रेनें जहां-तहां रोक दी जाएं। मालगाड़ी अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गई। लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो मालगाड़ी के वैगन की आपस में टकरा गए।

जिसमें 3 वैगन पास से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन की पटरियों पर जा गिरे। वहीं, 5 वैगन दूसरी ओर तालाब में जा गिरे। लोको पायलट व गार्ड ने तुरंत घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। हादसे की जानकारी होते ही नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं, जीआरपी के साथ रेलवे स्टाफ और तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को ठीक करने में जुट गए हैं।