मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता में गढ़वा डीडीसी की बेटी श्रुति मिश्रा बनी फर्स्ट रनर-अप

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढवा। श्रुति मिश्रा (22 वर्ष) ने गोवा में आयोजित मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता में ‘मिस महाराष्ट्र-फर्स्ट रनर-अप’ का खिताब अपने नाम किया। श्रुति गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की पुत्री है। मूल रूप से बोकारो स्टील सिटी से संबंध रखती हैं। वे पुणे मे बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है।

उक्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कारा फाउंडेशन द्वारा किया गया। इसकी संस्थापक ज़ोया सिराज शेख है। प्रतियोगिता का ताज विवांता, गोवा में किया गया। इसमें देशभर से अंतिम रूप से चयनित 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स 2022 एलेना मैक्सीमोवा, हिना खान (बॉलीवुड अभिनेत्री) एवं ज़ोया सिराज शेख जैसी विशिष्ट हस्तियां उपस्थित रहीं। हिना खान ने स्वयं मंच पर श्रुति मिश्रा को क्राउन पहनाया।

श्रुति मिश्रा ने आत्मविश्वासपूर्ण मंच संचालन, संतुलित व्यक्तित्व, प्रभावशाली रैम्प वॉक और गरिमामयी प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। श्रुति की इस उपलब्धि ने गढ़वा, बोकारो एवं पूरे झारखंड के क्रिएटिव युवाओं को गर्व की अनुभूति कराई है।

बेटी की इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त पीएन मिश्रा ने खुशी जाहिर की। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं परिचित लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK