चैती छठ को लेकर गरगा डैम के खुलेंगे फाटक, पास जाने से बचने की अपील

झारखंड
Spread the love

  • सोमवार शाम 6बजे और मंगलवार सुबह 8बजे फाटक खोले जाएंगे

बोकारो। प्रशासन द्वारा आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर गरगा डैम के फाटक खोलने की जानकारी जारी की है। सोमवार (आज) शाम 6 बजे एवं मंगलवार (कल) सुबह 8 बजे डैम के फाटक खोले जाएंगे।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास सुश्री प्रांजल ढांडा ने आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि गरगा नदी के किनारे एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोग निर्धारित समयावधि के दौरान नदी किनारे जाने से परहेज करें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचने के लिए लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

अनुमंडल प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग सतर्क रहें। सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *