पंच सरोवर मंदिर में गंगा आरती का किया गया आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

पलामू। हुसैनाबाद ब्लॉक रोड में गईता पोखरा के तट पर स्थित पंच सरोवर मंदिर में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं शामिल हुए। विधायक सह राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, महासचिव रवि यादव व छठ पूजा समिति के अध्यक्ष भोला विश्वकर्मा ने भी दीप जलाया।

इस न्यास के सक्रिय योगाचार्य व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद व इतिहासकार डॉ अंगद प्रसाद ने भी गंगा आरती की। इस अवसर पर लगभग 2100 दीप जलाये गये।

मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारी कहलाये। इससे प्रसन्न होकर देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था। तभी से पावन मास कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनायी जाती है।

पूजा समिति के अध्यक्ष भोला विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम का 14 साल के वनवास के बाद रावण पर विजय पाकर अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने स्वागत में घी के दीये जलाये थे। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जहां अज्ञान है, वहां दुख, डर और चिंता है। सबसे बड़ी पीड़ा है जन्म मरण का चक्र है। हालांकि जहां ज्ञान का दीपक जलता है, वहां ब्रह्म का बोध होता है।

यहां यह कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ 2011 से मनाया जा रहा है। आज के दिन हर घर में कम से कम पांच दीप जलाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अखिलेश प्रसाद यादव, डॉ निरंजन प्रसाद, रामजन्म सिंह चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK