गणतंत्र दिवस को लेकर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट का स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। इस क्रम में शनिवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड आयोजित किया गया। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हारिश बिन ज़मां ने संयुक्त रूप से निरीक्षण एवं अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, सलामी क्रम, मार्च-पास्ट, मंच संचालन, मुख्य अतिथियों के आगमन-प्रस्थान, ध्वजारोहण की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, विद्युत व्यवस्था एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा का गहन निरीक्षण किया।

फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में 11 प्लाटून की टुकड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट का प्रदर्शन किया। परेड की प्रस्तुति पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में आवश्यक सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, परेड में शामिल बल के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK