पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन: जेएमएम को बड़ा झटका

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। रविवार को जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) को बड़ा झटका लगा है। राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दुलाल भुइयां के साथ उनके समर्थकों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

दुलाल भुइयां ने कहा कि अब भाजपा को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री रहे दुलाल भुइयां भाजपा की नीतियों में विश्वास कर यहां आए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने दलित, आदिवासी पिछड़ा समाज को केवल वोट बैंक बनाया, लेकिन भाजपा की सरकार उन्हें सम्मान दे रही है। साहू ने कहा कि दुलाल भुइयां केवल व्यक्ति नहीं दलितों की आवाज हैं।

इनके भाजपा में आने से पार्टी की पकड़ दलित समाज में और बढ़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुलाल भुइयां के नेतृत्व में शबरी माता के वंशज भुइयां समाज राम के आदर्शों पर चलने वाली रामभक्तों की पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने आए हैं।

शबरी माता का सम्मान भगवान राम ने ही बढ़ाया। शबरी और राम का नाता युगों का है। पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि भुइयां समाज भाजपा का ऋणी है। भाजपा ने ही दलित समाज को न्याय और सम्मान दिया है।

दिशाेम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर मोदी सरकार ने दलित, आदिवासी, पिछड़ा समाज के प्रति अपने संकल्प को पूरा किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK