गणपत लाल चौरसिया
गुमला। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक जांच अभियान गुरुवार को चलाया गया। इस दौरान बड़ा खुलासा हुआ। कई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम का गंभीर उल्लंघन पाया गया।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शहर के कुछ दुकानदार धड़ल्ले से एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। विशेष रूप से पटेल चौक स्थित गोविंद जनरल स्टोर में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाई गई।
इसी तरह अन्नपूर्णा होटल, रुचि स्वीट्स और मुस्कान टेलीकॉम सीएससी सेंटर में भी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स रखे पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कई दुकानदार जानबूझकर एक्सपायरी सामान को सामने सजाकर ग्राहकों को बेचते हैं, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
औचक निरीक्षण में लक्की जनरल स्टोर में बिना लेबल के ब्रेड/पाव की बिक्री की पुष्टि हुई। पूजा चाट और संदीप चाट में खाद्य सामग्री में अप्रमाणित एवं हानिकारक फूड कलर का प्रयोग पाया गया।
चाय गलियारा क्षेत्र की चाय दुकानों में सार्वजनिक धूम्रपान करते लोग पाए गए, जिस पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।
सभी दुकानों से बरामद एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पूजा चाट और संदीप चाट के दुकानदारों के फूड कलर्स को भी तत्काल नष्ट कराया गया। उन्हें अनिवार्य रूप से खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
सभी कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी फूड इंस्पेक्टर द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि वे अपने स्तर से एक्सपायरी प्रोडक्ट्स को तत्काल वापस नहीं लेते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी दुकान से खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ खरीदते समय उसका लेबल और एक्सपायरी तिथि अवश्य जांच लें। यदि कहीं भी एक्सपायरी सामान बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


