15 दिनों बाद भी गुमशुदा 16 वर्षीय पंकज रविदास का कोई सुराग नहीं : प्रदीप रवि

झारखंड
Spread the love

रांची जिला प्रशासन का सुस्त रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

रांची। झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के प्रदेश महासचिव प्रदीप रवि ने कहा है कि, राजधानी रांची में बच्चों की चोरी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

अभी कुछ माह पहले काफी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने बच्चों को खोजने में सफलता हासिल की। परंतु बच्चा चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

शहर के मौसीबाड़ी जगन्नाथपुर धुर्वा से रविदास समाज का पंकज रविदास पिता धीरज रविदास 15 दिन पूर्व से गुम है। स्थानीय प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा बच्चे की कुशल बरामदगी के लिए प्रयासरत है।

जिला प्रशासन अविलंब इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेकर बच्चे को सकुशल वापस लाने का प्रयास करे, अन्यथा झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी और इसकी पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *