ईडी की बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त, मचा हड़कंप

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आई है, जहां कोयला तस्करी के नए मामले में फिर कार्रवाई हुई है।

ईडी ने छापेमारी कर करोड़ों रुपये और जेवरात की जब्त किया है। ईडी सूत्रों के अनुसार जब्त की गई संपत्ति की कुल राशि चार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

गिरफ्तार चिनमोय मंडल और किरण खान के घरों से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद हुए हैं। पता चला है कि लगभग 1.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए चिनमोय मंडल और किरण खान के घरों में 2.6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण छिपाए गए थे। 28 लाख रुपए की छिपी हुई नकदी बरामद हुई।

इस मामले की जांच के दौरान, एक अन्य व्यवसायी के घर से लगभग 1 करोड़ रुपए नकद बरामद किया गया।

बताते चलें कि, इस मामले की जांच दो महीने पहले शुरू हुई थी। जांच में अब तक चार करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।

ईडी ने पहले कहा था कि कोयला चोरी और भ्रष्टाचार में शामिल रकम 170 करोड़ रुपये से अधिक है। यानी यह रकम समय के साथ बढ़ती जा रही है।

जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपियों ने दो करोड़ रुपये के गहने कहां से जुटाए थे।

ईडी को पता चला है कि चिनमोय- किरण ने लाला के माध्यम से अपना कोयला साम्राज्य खड़ा किया था। चिनमोय और किरण को पहले ही ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जा चुका है।

मामला उजागर होने के बाद सीबीआई ने कोयला तस्करी मामले की जांच 2020 में शुरू की थी। राज्य में विभिन्न रेलवे साइडिंग से कोयला चोरी की घटना सामने आते ही आयकर विभाग और बाद में सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इसी जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी अनूप मांझी उर्फ ​​लाला का नाम सामने आया। इससे पहले उसका नाम गाय तस्करी मामले के आरोपी इनामुल हक से जुड़ा था।

लाला का नाम कोयला मामले में सामने आया। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।