पिठोरिया में वैदिक रीति-रिवाज से नव पत्रिका विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्‍न

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

पिठोरिया। शारदीय दुर्गा पूजा का समापन पिठोरिया में बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच नव पत्रिका का विसर्जन किया गया। आयोजन समिति के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार की वज़ह से मां दुर्गा की प्रतिमा की भावभीनी विदाई शुक्रवार को किया जायेगा।

सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण और अनुष्ठानिक विधियों के बीच भक्तों ने मां दुर्गा की आरती की। इसके बाद नव पत्रिका का विसर्जन कर पुण्याहुति सम्पन्न हुई।

विसर्जन यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़े और जयकारों के बीच भक्तों ने नव पत्रिका का विसर्जन ग्राम भ्रमण के पश्चात स्थानीय परकाला बांध में किया गया। स्थानीय श्रद्धालु राजीव कुमार ने कहा, “मां दुर्गा की कृपा से गाँव में शांति और समृद्धि बनी रहती है। हर साल हम पूरे हर्षोल्लास से पूजा करते हैं।”

पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल केशरी ने बताया कि इस बार भी पूरे आयोजन में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने कहा, “पूरी समिति ने मिलकर पूजा को सफल बनाया। मां की कृपा से अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन होगा।” विजयादशमी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और मां से सुख-समृद्धि की कामना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK