दिव्यांगों के बीच निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण

झारखंड
Spread the love

मानव सेवा ही माधव सेवा, अवसर देने के लिए आभार: ललित केडिया

रांची। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने अपने रांची के बरियातू रोड स्थित तेतरटोली कार्यालय में निःशुल्क कृत्रिम अंग फिटमेंट एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया।

गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को आयोजित नि:शुल्क शिविर में रोटरी क्लब ऑफ रांची के सौजन्य से दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर, ट्राइसाइकिल, छड़ी एवं श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता जी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने और रोटरी क्लब ऑफ रांची डाउन टाउन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के हाथों दिव्यांगजनों के बीच सभी उपकरणों का निःशुल्क वितरण कराया।

मौके पर चेयरमैन ललित केडिया ने कहा कि, हर जरूरतमंद को शिविर में आकर इसका लाभ उठाना चाहिए। मानव सेवा ही माधव सेवा है। उन्होंने शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों के प्रति आभार भी जताया कि, आपने मुझे यह सेवा का अवसर दिया।

धन्यवाद ज्ञापन प्रोजेक्ट चेयरमैन रतन लाल अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज यहां पहुंचता है, सबसे पहले उसकी स्थिति का आकलन किया जाता है। उसके हाथ-पैर और पंजों का सटीक नाप लिया जाता है। फिर अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ टीमें सामग्री तैयार करती हैं, फिटिंग करती हैं और जरूरत के अनुसार संशोधन कर उसे अंतिम रूप देती हैं।

और फिर आता है वह पल-जब व्यक्ति पहली बार कृत्रिम पैर लगाकर खड़ा होता है। पुराने मरीजों के अनुभव बताते हैं- “पहला कदम उठाते ही ऐसा लगा जैसे जिंदगी ने फिर से हाथ पकड़ लिया।” कई लोग खुशियों से रो पड़ते हैं, कई हंसते हैं, कई माता-पिता अपने बच्चों को दौड़ते देखकर फूट-फूटकर रोते हैं। यहां हर कैंप में दर्जनों ऐसी भावुक कहानियां जन्म लेती हैं।

मौके पर सचिव नेमी अग्रवाल के अलावे राजेन्द्र अग्रवाल, विजय कुमार छापड़िया, विकास अग्रवाल, सी लाल, निधि जैन, ऋषा गुप्ता, करिश्मा साहू, गुंजन पोद्दार, काजल शर्मा, दिव्या गुप्ता, बिंदिया आर्या और स्नेहा मोदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चौधरी जी और सभी कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *