रांची। उद्योग संगठन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की झारखंड स्टेट काउंसिल के लिए वर्ष 2026–27 के नए पदधारियों का चुनाव कर लिया गया है। दिलू पारिख को सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल का चेयरमैन निर्वाचित किया गया, जबकि डीबी सुंदर रामम को वाइस चेयरमैन चुना गया।
दिलू पारिख वैदेही मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनका पारिवारिक व्यवसाय ऑटोमोबाइल डीलरशिप से जुड़ा है, जिसमें मर्सिडीज-बेंज”की यात्री कारों और टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की डीलरशिप शामिल है।
वे लंबे समय से सीआईआई से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वे सीआईआई जमशेदपुर जोन के जोनल चेयरमैन और सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं।
डीबी सुंदर रामम वर्तमान में टाटा स्टील में वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 1990 में एनआइटी राउरकेला माइनिंग इंजीनियरिंग में बीएससी (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की।
इसी वर्ष टाटा स्टील में ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। करीब 35 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स और फेरो एलॉयज़ डिवीजन की कोयला व लौह अयस्क खदानों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


