विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव धड़ल्ले से जारी है। हालांकि अंचल कार्यालय ने छापेमारी व प्राथमिकी के कड़े निर्देश भी जारी किये हैं। इसके बावजूद भी बालू माफिया निर्भीक हैं।
बता दें कि कांडी अंचल कार्यालय कांडी द्वारा निर्गत पत्र (153, दिनांक 13 मार्च, 2026) में स्वीकार किया गया है कि 12 मार्च को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सोनपुरा गांव की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 20 घंटे तक सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया था।
पत्र में अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने थाना प्रभारी कांडी व हरिहरपुर ओपी को सख्त निर्देश दिया था कि क्षेत्र में अवैध बालू उठाव पूर्ण रूप से बंद हो। दोषियों पर फौरन एफआईआर दर्ज की जाए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप और साक्ष्य बता रहे हैं कि कार्रवाई केवल फाइलों तक सीमित है।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के कुछ दिनों बाद प्रशासन ने पुनः मौन धारण कर लिया है। रात होते ही बालू माफिया सक्रिय हो जाते हैं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़कों पर काल बनकर दौड़ने लगते हैं।
कुछ दिन पहले ही धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में बालू ट्रैक्टर से ही एक की मौत के बाद बवाल मच गया था। इसके बाद भी बालू माफिया रात में ट्रैक्टर चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब उच्चाधिकारियों व अंचल अधिकारी ने स्पष्ट रूप से अवैध खनन पर रोक लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है, तब भी माफिया पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


