रांची। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज संसद के ‘शून्य काल’ के दौरान लोहरदगा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। सांसद ने सदन को अवगत कराया कि लोहरदगा की माटी ने देश को पाण्डेय गणपत राय जैसा महान सेनानी दिया है।
उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ‘मुक्ति वाहिनी’ के सेनापति के रूप में अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थीं। उन्होंने कहा कि लोहरदगा के भौंरो गांव में जन्मे इस वीर ने 21 अप्रैल, 1858 को मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते फांसी स्वीकार की।
सदन के माध्यम से रेल मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि इतिहास के पन्नों में सीमित रह गए ऐसे ‘Unsung Heroes’ को मुख्यधारा में पहचान दिलाना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन का नामकरण शहीद पाण्डेय गणपत राय के नाम पर करना ना केवल उस महान आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के भीतर राष्ट्रभक्ति और गौरव का संचार करेगा।
सांसद ने रेल मंत्री से इस विषय पर सकारात्मक और त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक नाम बदलने की मांग नहीं है, बल्कि यह झारखंड की वीर प्रसूता धरती के सम्मान और करोड़ों लोगों की जनभावनाओं से जुड़ा विषय है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


