ग्राहकों को मिल सकता है सस्ते मोबाइल रिचार्ज का विकल्प, जानें पर पूरा प्‍लान

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। ट्राई ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है, जिससे मोबाइल यूज़र्स को सस्ते रिचार्ज का विकल्प मिल सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती।

ट्राई ने Draft Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulation, 2026 जारी किया है। इसमें प्रस्ताव है कि टेलीकॉम कंपनियों को केवल Voice और SMS वाले प्लान अनिवार्य रूप से देने होंगे।

ये प्लान हर वैलिडिटी (जैसे 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन आदि) में उपलब्ध कराने होंगे। अभी कंपनियां ज़्यादातर डेटा + कॉल + SMS वाले पैक ही देती हैं

कई यूज़र्स (खासकर बुजुर्ग, ग्रामीण या फीचर फोन यूज़र्स) को डेटा की जरूरत नहीं होती फिर भी उन्हें डेटा के लिए पैसा देना पड़ता है

ट्राई का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं के साथ “अन्याय” हो रहा है और उन्हें अनचाही सेवाओं के लिए भुगतान करना पड़ रहा है।

नए प्लान मौजूदा डेटा प्लान से सस्ते होंगे। कीमत “proportional” यानी डेटा हटाने के हिसाब से कम की जाएगी। पहले भी ऐसे प्लान आए थे, लेकिन महंगे होने के कारण सफल नहीं हुए।

हर डेटा प्लान के साथ उसी वैलिडिटी का Voice+SMS प्लान भी देना होगा। कंपनियों को ये प्लान वेबसाइट, ऐप, रिटेल स्टोर, कस्टमर केयर पर साफ-साफ दिखाने होंगे।

इससे फीचर फोन यूज़र्स, बुजुर्ग लोग, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता, कम आय वाले ग्राहक को लाभ होगा। सभी को सस्ते, जरूरत के हिसाब से रिचार्ज मिल सकेगा।

यह अभी ड्राफ्ट स्टेज में है। ट्राई ने 28 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे हैं। इसके बाद अंतिम नियम लागू किया जा सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *