आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला मुख्यालय में सरहुल पर्व पर शनिवार को झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष इसमें शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर पूरा शहर सरहुलमय हो उठा। चारों ओर उत्सव का माहौल देखने को मिला।
जुलूस में प्रस्तुत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सरना माता के रूप में सजी छोटी-छोटी बच्चियां वाहनों पर विराजमान दिखीं। कुछ बच्चे हाथों में तीर धनुष लिए वाहनों में खड़े थे।
जुलूस से पूर्व झखरा कुंबा में आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना की गई। इसके बाद महिला-पुरुष नृत्य-गान करते हुए जुलूस के रूप में आगे बढ़े।
सरहुल का जुलूस बीआईडी बक्सीडीपा, बसार टोली, एकागुड़ी, जुरिया, सेरेंगहातु, निंगनी, निंगनी कुंबाटोली, नदिया, कुटमू सहित दर्जनों गांवों के अखड़ा से होते हुए बरवाटोली न्यू रोड, पावरगंज चौक होते हुए नदिया स्थित मैना बगीचा पहुंचा।
इसके बाद जुलूस किस्को मोड़ स्थित बेशवाली सरना स्थल तक गया। पूरे मार्ग में लोग पारंपरिक लोक नृत्य और झूमर प्रस्तुत करते हुए आगे बढ़ते रहे।
जुलूस का स्वागत विभिन्न स्थानों पर चना-गुड़, पानी और शरबत से किया गया। सरहुल को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जुलूस के मुख्य मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पावरगंज चौक पर स्वयं डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


