असम। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोप पर बवाल मचा हुआ है। मामला अब कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है। असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा मानहानि का दावा करेगी।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल 2026 को आरोप लगाया कि रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने यह तक कहा कि वह “भारतीय नागरिक नहीं हैं”
दावा किया गया कि ये पासपोर्ट यूएई, मिस्र और एंटीगुआ के हो सकते हैं। श्री खेड़ा ने परिवार की विदेशी संपत्तियों और वित्तीय मामलों पर भी सवाल उठाए।
सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने इन आरोपों को “झूठा, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित” बताया। उन्होंने कहा कि ये आरोप जनता को गुमराह करने के लिए लगाए गए हैं।
सीएम और उनकी पत्नी ने घोषणा की है कि वे सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह के मानहानि केस दर्ज करेंगे। यह कार्रवाई 48 घंटे के भीतर की जाएगी।
श्री सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा को “कानूनी परिणाम भुगतने होंगे”। यह विवाद असम चुनाव से पहले सामने आया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है
बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विपक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि सरकार इसे “प्रोपेगेंडा” बता रही है
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


