अयोग्‍य लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिए जाने की उपायुक्त से शिकायत

झारखंड
Spread the love

  • जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

धुरकी प्रखंड के ग्राम धोबनी निवासी योगेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत समिति के योजना कार्य में राशि की अवैध निकासी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि धुरकी प्रखंड के कदवा ग्राम में पंचायत समिति की योजना अंतर्गत विभिन्न कार्य जैसे कि चबूतरा निर्माण एवं गार्डवॉल का निर्माण आदि कार्य बिना निर्माण किए ही राशि की निकासी अवैध तरीके से कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति योजना के सभी कार्य को जिला परिषद के योजना अंतर्गत कार्यों को दिखाते हुए पंचायत समिति योजना के अध्यक्ष, सचिव एवं बिचौलियों द्वारा मिली भगत करते हुए बिना निर्माण कार्य किए ही राशि की निकासी कर ली गई है। उन्होंने उक्त मामले की जांच करते हुए दोषी व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

स्थानांतरण के संबंध में उमेश राम,शिक्षक, उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय गुरदी, गढ़वा ने आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि वह हाथ एवं पैर से करीब 95% दिव्यांग हैं। वर्तमान में उनका पदस्थापन उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय गुरदी गढ़वा में है, जो जोन-4 क्षेत्र में आता है। आवागमन के लिए परिवहन की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। चूंकि वे शारीरिक रूप से 95% दिव्यांग है जिसके कारण विद्यालय आने-जाने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मंझिआंव प्रखंड की ग्राम दलको निवासी अनीता देवी ने स्वीकृत योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण अपने परिजनों द्वारा नहीं करने देने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

आवास निर्माण के लिए उन्होंने आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी भी कर चुकी है, परंतु उनके ही पति, भैसुर एवं जेठानी आदि द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी दुर्भावना से ग्रसित हैं। एकमत होकर किसी तरह उनके आवास निर्माण का कार्य रोकने में लगे हुए हैं।

रंका प्रखंड के तमगे खुर्द निवासी रंजू देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास का लाभ अयोग्य व्यक्ति द्वारा लिए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि संतोष राम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त की गई है, जबकि उनके पिता सुकन राम द्वारा अबुआ आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त की गई है।

लाभुक संतोष राम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण नहीं किया गया है। किसी अन्य आवास को दिखाकर पैसे की निकासी कर ली गई है। उनके पिता द्वारा अबुआ आवास का निर्माण निर्धारित स्थल पर ना करते हुए अन्य स्थान पर भूमि खरीद कर किया गया है।

आवास निर्माण के तहत अबुआ आवास योजना के नियमों का उल्लंघन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों लाभुक योजना के तहत अयोग्य हैं। उन्होंने उपरोक्त मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *