रांची। सीएमपीडीआई के निगमित सामाजिक दायित्व परियोजना ‘अन्नपूर्णालयम’ के अंतर्गत एम्स, नागपुर के मरीजों के परिचारकों के आराम और सुविधा को बढ़ाने के लिए 400 वर्ग मीटर का भोजन कक्ष बनाया जाएगा। इसपर 1.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी की उपस्थिति में इस सीएसआर पहल के क्रियान्वयन के लिए एमओयू किया गया। क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के क्षेत्रीय निदेशक राजेश राल्हन और एम्स के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रो (डॉ) प्रशांत पी जोशी ने एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया।
मौके पर श्री नागाचारी ने कहा कि ऐसी पहल सीएमपीडीआई की सतत और सार्थक सीएसआर प्रयासों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण में सुधार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


