जब स्वच्छता में होगा विश्वास, बीमारी नहीं आएगी आसपास
रांची। स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। अपने घर और मोहल्ले में सफाई रखकर आप केवल अपने परिवार को, बल्कि समाज को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
इसी उद्देश्य से राजधानी रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर सीसीएल कॉलोनी से सटे श्यामनगर में रविवार को बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला।
इस दौरान कुछ नासमझों की ओर से मोहल्ले में सड़क किनारे जगह-जगह फेंके गए कचरों को आग के हवाले किया गया।
मौके पर बैजनाथ सिंह ने कहा कि, मोहल्ले में स्वच्छता अभियान का उद्देश्य जन-भागीदारी से गलियों, और सार्वजनिक स्थानों को साफ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बनाना है।
इस अभियान के तहत कूड़े का सही निस्तारण करने के लिए लोगों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से अपील की गई कि, घर के कचरे को मोहल्ले में आ रही कचरे वाली गाड़ी में ही डालें।
मौके पर दीपक सिंह, मनोहर यादव, पप्पू यादव, फलींद्र महतो, विनोद कुमार वर्मा, मनीष कुमार, विनोद, सोनू समेत भारी संख्या में मोहल्ले वासी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


