पटना। बिहार के सीएम फेस पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने पहली बार मुंह खोला है।
चिराग पासवान ने सम्राट मॉडल और राज्य के अगले सीएम को लेकर खास जानकारी दी। चिराग पासवान के मुताबिक, गठबंधन में लगभग सहमति बन गई है। अब बस औपचारिक एलान बाकी है।
बिहार में सम्राट मॉडल को लेकर चिराग पासवान ने कहा, गृह मंत्री के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निभा रहे हैं।
ऐसे में आने वाले दिनों में और किस भूमिका में उनका मॉडल प्रदेश में दिखेगा, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन मैं मानता हूं कि जो नई सरकार बनेगी, भले ही वो जिसके भी नेतृत्व में हो, उस सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव और मार्गदर्शन जरूर रहेगा।
इसके साथ ही जेडीयू से मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, इन तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही है।
यह तो समय की बात है और मुझे लगता है कि बहुत जल्द इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी। कौन मुख्यमंत्री और कौन उपमुख्यमंत्री होंगे, इसे लेकर गठबंधन के अंदर लगभग सहमति बन चुकी है।
बहुत जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। चिराग के इस बयान के बाद औपचारिक एलान का इंतजार किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


