मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, किया नामांकन, दिया साफ संदेश

अन्य राज्य राजनीति
Spread the love

कोलकाता। बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पहले सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास से अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक एक लंबी पदयात्रा की, जो पूरी तरह शक्ति प्रदर्शन में बदल गयी।

इस पदयात्रा के जरिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ संकेत दिया कि वह इस हाई-प्रोफाइल सीट को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पदयात्रा के दौरान सड़कों पर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा।

मुख्यमंत्री बनर्जी खुद लोगों का अभिवादन करती हुई आगे बढ़ीं और कई जगह रुककर जनता से संवाद भी किया।

इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम अपनी पत्नी और बेटी के साथ मौजूद रहे। भवानीपुर क्षेत्र के कई पार्षद, स्थानीय नेता और संगठन के पदाधिकारी भी इस पदयात्रा में शामिल हुए।

राजनीतिक रूप से यह पदयात्रा केवल नामांकन की औपचारिकता नहीं, बल्कि चुनावी ताकत दिखाने का बड़ा मंच बन गयी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *