रांची। सीसीएल मुख्यालय स्थित एचआरडी विभाग के प्रकाश हॉल में 6 अप्रैल, 2026 को एक सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी तथा कोयला खनन संचालन में इसकी भूमिका’ था।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक ने एआई के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। इसे पेशेवर एवं व्यक्तिगत जीवन में एक महत्वपूर्ण उपकरण बताया।
मुख्य वक्ता महाप्रबंधक (खनन/आईईडी) वीके शुक्ला ने कहा कि एआई आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसका उपयोग सावधानीपूर्वक एवं प्रभावी तरीके से किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईआरपी) एवं महाप्रबंधक (सिस्टम) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक (सिस्टम) आलोक रंजन ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें एआई के नवीनतम विकास, विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कोयला खनन संचालन में एआई के उपयोग को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस सामूहिक चर्चा में लगभग 45 अधिकारियों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


