इंडोनेशियाः जावा की रिफाइनरी में भयंकर आग

जावा। इंडोनेशिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी में से एक बालोनगन रिफाइनरी में सोमवार को भयानक आग लगी। राहत और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पश्चिमी जावा प्रांत में मौजूद यह रिफाइनरी सरकारी तेल कंपनी पर्टेमिना की है। स्थानीय समय के अनुसार यह आग आधी रात बाद 12:45 के आसपास लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति को भी कोरोना

इस्लामाबाद। चीन में बने वैक्सीन की पहली डोज ले चुके पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी चीनी टीका लगवाने के बाद संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना की दूसरी लहर तेज हो गई है और रिकॉर्ड संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं।  आरिफ अल्वी ने ट्वीट किया कि मैं […]

Continue Reading

मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत, मंदिर और ट्रेनों पर हमला

बंगलादेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा खत्म होने के बाद ही बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां हिंदू मंदिर और ट्रेनों पर हमले किये गये हैं। इस क्रम में करीब 10 प्रदर्शनकारियों की मौत होने की खबर है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक देश भर में हिंसा की खबरें सामने आई है। एक […]

Continue Reading

म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलवाने के बाद आर्मी जनरलों ने की पार्टी

यांगून। म्यांमार में प्रदर्शनकारियों के कत्ले आम के बाद सेना का एक और काला पक्ष सामने आया है। शनिवार को आर्म्ड फोर्सेज डे पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलवाने के बाद म्यांमार की सेना के प्रमुख मिन आंग लाइंग ने अपने जनरलों को रात में भव्य पार्टी दी। इतना ही नहीं प्रदर्शन में मारे गए […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री मोदी के बांग्लादेश दौरे के दौरान हिंसक झड़प, चार की मौत

ढाका। बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पड़ोसी देश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। कट्टरपंथियों द्वारा हुए विरोध में यह घटना चटोग्राम में मदरसे के छात्रों और इस्लामी समूह के लोगों की पुलिस के साथ हुई झड़प के दौरान हुई। चटोग्राम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के एक पुलिस […]

Continue Reading

श्रीलंका ने 54 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किए गए 54 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन लोगों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में इसी सप्ताह पकड़ा गया था। भारत के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 40 मछुआरों को शुक्रवार को रिहा किया गया था, जबकि बाकी 14 को शनिवार सुबह रिहा कर दिया […]

Continue Reading

उपहार के तौर पर संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों को वैक्सीन देगा भारत

न्यूयॉर्क। भारत की ओर से उपहार के तौर पर संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों के लिए 27 मार्च को कोविड 19 वैक्सीन की 200,000 डोज उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले फरवरी में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी घोषणा की थी। डिपार्टमेंट ऑफ पीस ऑपरेशन के नेतृत्व में 31 जनवरी 2021 तक कुल 85,782 लोग […]

Continue Reading

बांग्लादेश यात्रा: तिरंगा उठाकर बच्ची ने किया पीएम मोदी का स्वागत

ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश की यात्रा के दौरान शुक्रवार को तिरंगा उठाकर नन्ही बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। यह देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने प्यार से बच्ची के सिर पर हाथ रखा और अभिनंदन को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी का ढाका के एक होटल में बांग्लादेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने भी स्वागत […]

Continue Reading

अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव पद पर ट्रासजेंडर रेशल लेविन की नियुक्ति

वॉशिंगटन। अमेरिका में स्वास्थ्य सचिव के रूप में पहली महिला ट्रांसजेंडर रेशल लेविन की नियुक्ति की गई है। लेविन इससे पहले जनवरी में जो बाइडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पेंसिलवेनिया के स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं। लेविन पेन मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक्स और साइकैट्रिस्ट की प्रोफेसर […]

Continue Reading

बांग्लादेशः आग में नष्ट शरणार्थी शिविरों के पुनर्निर्माण को यूएन देगा 14 मिलियन डॉलर

ढाका। बांग्लादेश में आग लगने के कारण नष्ट हुए रोहिंग्याओं के शरणार्थी शिविरों के पुनर्निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से 14 मिलियन डॉलर की धनराशि दी जाएगी। सोमवार को 4 शिविरों में आग लगने के कारण 15 शरणार्थियों की मौत हो गई थी। साथ ही कई हजार लोग बेघर हो गए थे। यूएन […]

Continue Reading