जिला स्कूल परिसर में हुआ आधुनिक स्थाई प्याऊ का निर्माण

रांची। अग्रवाल सभा, रांची ने शहीद चौक स्थित जिला स्‍कूल परिसर में आधुनिक प्याऊ का निर्माण कराया। इसमें प्रसिद्ध समाजसेवी राजकुमार मित्तल ने सहयोग किया। राजकुमार मित्तल ने सपत्नीक विधिवत पूजन कार्य करके नवनिर्मित प्याऊ का उद्घाटन किया। इस आधुनिक प्याऊ का निर्माण राजकुमार मित्तल एवं श्रीमती संगीता मित्तल ने अपनी माता-पिता स्व. नंदकिशोर मित्तल […]

Continue Reading

सीसीएल के गांधीनगर सेंट्रल हॉस्पिटल के शिविर में 37 यूनिट खून जमा

रांची। ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ के अवसर पर सीसीएल के गांधीनगर सेंट्रल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर 14 जून को आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन सीएमएस प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने किया। इसमें 37 यूनिट खून जमा किया गया।  शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसमें पुरुष-महिलाएं सहित 37 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का […]

Continue Reading

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने बांटी खाद्य सामग्री

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने रांची के महावीर चौक स्थित गणेश मंदिर के पास 12 जून को सुबह 7.30 बजे खाद्य सामग्री और शर्बत का वितरण किया। इसे आने-जाने वाले राहगीरों को दिया गया। इस कार्य में सहयोग शाखा सदस्य शशि बांका ने कराया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से जनसेवा प्रभारी दीपिका मोतीका, […]

Continue Reading

मुक्ति संस्‍था ने 31 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्‍कार

रांची। मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 2 जून को 31 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर आए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। […]

Continue Reading

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सदर अस्पताल में लगाया स्थाई प्याऊ

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने वासुदेव प्रसाद अमित कुमार और स्वर्गीय अंता देवी के सौजन्य से सदर अस्पताल में स्थाई प्याऊ लगाया। इससे अस्पताल में मरीज के साथ आए हुए उनके परिजनों को ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी। इस स्थाई प्याऊ का उद्घाटन सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रभात […]

Continue Reading

सरस्‍वती विद्या स्‍कूल में समर्पण शाखा ने लगाया स्थाई प्याऊ

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने मोरहाबादी के अंतु चौक स्थित जीपीबी सरस्वती विद्या स्कूल में स्थाई अमृतधारा लगाया। इसमें कमल मोर और श्रीमती नैना मोर ने सहयोग किया। इसके लिए शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने उनका आभार जताया। स्कूल प्रबंधक के दो ट्रस्टी विष्णु जालान एवं प्रदीप राजगढ़िया ने भी सहयोग किया। […]

Continue Reading

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के स्थायी प्याऊ का उद्घाटन

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने अमृतधारा महोत्सव के अंतर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थायी अमृतधारा लगाने का संकल्प लिया है। इसके तहत 12 मई को दूसरी और तीसरी स्थाई अमृतधारा की स्थापना की गई। सर्जना चौक स्थित राम मन्दिर में दूसरी स्थाई अमृतधारा लगाई गई। मनीष जैन ने इसके लिए सहयोग […]

Continue Reading

दिव्यांगों को प्रोस्थेटिक्स देगा एनटीपीसी केरेडारी, एलिम्‍को से किया एमओयू

हजारीबाग। केरेडारी और चट्टी बरियातु परियोजनाओं के प्रभावित गांवों के गरीब और असहाय दिव्यांगों के हित के लिए एनटीपीसी केरेडारी और एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम) के बीच समझौता पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एवी अशोक कुमार, उपमहाप्रबंधक और यूनिट हेड, एलिम्को सहायक उत्पादन केंद्र एवं एनटीपीसी केरेडारी के मानव संसाधन विभाग […]

Continue Reading

ब्लड डोनेट कर सदर अस्पताल में इलाजरत बच्चे की सहायता की

गुमला। मानवता का परिचय देते हुए मारवाडी युवा मंच गुमला के सदस्य गोकुल अग्रवाल ने ए पॉजिटिव ब्लड डोनेट कर सदर अस्पताल में इलाजरत एक बच्चे की सहायता की। मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान प्रभारी के रोहित खंडेलवाल ने बताया कि ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था। बच्चे को ए पॉजिटिव ब्लड […]

Continue Reading

प्रचंड गर्मी में ग्रामीणों ने बनाई बोरीबांधी, अब नहीं होने देंगे अवैध बालू का उठाव

खूंटी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस विपरीत परिस्थिति में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए मुरहू के मड़गांव ग्रामसभा के सदस्य बाहर निकले। उन्‍होंने सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मदईत (श्रमदान) परंपरा […]

Continue Reading