देवघर से 32 मोबाइल के साथ 22 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर। पुलिस ने जिले के बुढई थाना अंतर्गत दरवे गांव करो थाना के धनियाडीह गांव, पाथरोल थाना के बुढिकुरा गांव ,जसोबांध, मधुपुर थाना के कॉलेज मोड़, व सारठ थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव में छापेमारी कर कुल 22 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 32 मोबाइल, 59 सिम कार्ड […]

Continue Reading

उप्र में 812 फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त, तत्काल एफआईआर के भी आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा के 812 शिक्षकों की सेवा समाप्त करके उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। ये शिक्षक आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड डिग्री पर चयनित हुए थे लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस डिग्री को फर्जी बताया है।  उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह […]

Continue Reading

लापता किशोर का मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना के जोगियापहरी निवासी लव किशोर पांडेय के 13 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार पांडेय का शव सोमवार को कलवा नदी के नाला से मिला। मृतक पिछले 2 दिनों से लापता था। इसकी शिकायत मृतक के पिता ने तिसरी थाना से की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]

Continue Reading

कोलकाता में बुजुर्ग महिला की पिटाई पर महिला आयोग सख्त, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाने के बाद शनिवार को दमदम में एक बुजुर्ग महिला की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पीटने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त तेवर अख्तियार किया है। आयोग की ओर से राज्य के पुलिस महानिदेशक बिरेंद्र कुमार को एक चिट्ठी भेजी गई है जिसमें मारपीट […]

Continue Reading

ये है टाउन थाना की वीआईपी, नोटिस देने के एवज में लेती है पैसा, देखें वीडियो

आनंद कुमार सोनी लोहरदगा। ये लोहरदगा के टाउन थाना की वीआईपी है। आम लोगों तक थाना का नोटिस पहुंचाती है। नोटिस पहुंचाने के एवज में पैसा लेती है। उनका तर्क है सरकारी चौकीदार हैं। तेल जलता है। पैसा सब से लेते हैं। लोगों के मुताबिक चौकीदार के पद आसीन इस महिला की गाड़ी पर ग्रामीण […]

Continue Reading

पशु तस्करों से सौदेबाजी पुलिस को पड़ी भारी, हुए सस्पेंड, देखे वीडि‍यो

रांची। पशु तस्करों से सौदेबाजी करना पुलिस को भारी पड़ गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस कप्तान के काम में पड़ते उन्होंने सभी को सस्पेंड कर दिया। यह मामाल झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक पीसीआर के जवानों पे पशु लदे गाड़ी को पकड़ा। फिर […]

Continue Reading

480 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

पूर्णिया। शराब और गांजा तस्कर आजकल तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।बायसी थाना पुलिस ने रविवार को बायसी के दालकोला चेक पोस्ट पर 480 किलोग्राम गांजा पकड़ा है। पुलिस ने दो तस्करो को भी गिरफ्तार किया है। ये तस्कर ट्रक में तहखाना बनाकर गांजा ला रहे थे लेकिन गुप्त सूचना पर जब दालकोला […]

Continue Reading

मुंबई: दुबई से तस्करी कर जेएनपीटी लाई गई चार करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त

मुंबई। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई ) को खुफिया जानकारी मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट जब्त किया है। जिसकी कीमत चार करोड़ से अधिक हो सकती है। डीआरआई के अनुसार ये सभी सिगरेट दुबई से लाई गईं है डीआरआई द्वारा पिछले महीने ही कार्रवाई करते हुए साढ़े तीन करोड़ […]

Continue Reading

कांग्रेस नेत्री सह वार्ड सदस्य के घर लूटपाट, दीवार तोड़कर घुसे अपराधकर्मी

प्रशांत अंबष्‍ठ बोकारो। कांग्रेस नेत्री सह वार्ड सदस्य मीरा सिन्हा के आवास में अज्ञात अपराध कर्मियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पारंपरिक हथियारों से लैस होकर आये अपराधी दीवार तोड़कर घर में घुसे। लूटपाट कर चलते बने। जिले के गोमियां थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग उतरी पंचायत के सेंट्रल स्कूल के समीप उनका घर […]

Continue Reading

मुजफ्फरपुर में शराब का डील करते प्रभारी थानाध्यक्ष रंगे हाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार के मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से मौत के बाद भी नहीं मान रहे हैं सुशासन बाबू के साहब। शुक्रवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की इलाके में एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी में लदे 22 ड्रम […]

Continue Reading