सीतापुर। खबर उत्तर प्रदेश से आई है, कैप्टन मनोज पांडेय चौक के पास मार्ग चौड़ा किए जाने को लेकर रास्ते में आ रहे 25 वर्ष पुराने मंदिर को तहसील प्रशासन की टीम ने तोड़वा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी के संविदा चालक सुशील ने मंदिर तोड़ने से मना किया, तो प्राइवेट चालक की मदद ली गई। तहसीलदार महेंद्र तिवारी ने छेनी मारते हुए मूर्तियों को सुरक्षित ढंग से जमीन से अलग किया।
सभी मूर्तियों को निकालकर शिव शक्ति मंदिर में स्थापित कराया गया। इस दौरान एसडीएम हाथ जोड़कर खड़ी रहीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के रोष का भी सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद मान गए।
दरअसल, नगर के कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर मार्ग को चौड़ी करने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ माह पूर्व नाप जोख की थी। इसके तहत 150 मीटर तक आने वाले निर्माण को हटाया जाना था।
चौराहे के निकट करीब 25 वर्ष पुराना माता दुर्गा का एक छोटा सा मंदिर है। यह मंदिर अतिक्रमण के जद में आने से रविवार को एसडीएम सदर दामिनी एम दास, तहसीलदार महेंद्र तिवारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे।
कार्रवाई होने वाली थी कि लोगों ने विरोध किया। इस पर एसडीएम ने समझाया कि मंदिर में रखी मूर्तियों को मंडी के पास शिव शक्ति धाम में सुरक्षित करा लिया जाएगा और धाम का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। तब स्थानीय नागरिक माने।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


