पिठोरिया में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान संपन्न

झारखंड राजनीति
Spread the love

पिठोरिया। भारतीय जनता पार्टी पिठोरिया मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन 4 और 5 अप्रैल तक शांति स्वरूप विद्यालय, सेमरटोली में किया। कार्यक्रम भाजपा पिठोरिया मंडल अध्यक्ष विकास मुंडा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, विकास एवं कार्य पद्धति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं। कार्यक्रम के दौरान वैचारिक अधिष्ठान विषय पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज महतो ने विस्तृत रूप से अपने विचार रखे।

इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्य पद्धति विषय पर कमलेश राम ने संगठन के कार्य करने के तरीके पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षुओं को संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के प्रति जागरूक करना और उन्हें संगठनात्मक रूप एकजुट करना था, जिससे लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

इस अवसर पर अनिल केशरी, अनूप कुमार, चेतन ठाकुर, श्रवण गोप, रामप्रसाद गोप, मनीष कुमार, अखिलेश पाठक, जीतनाथ बेदिया, रणधीर केशरी सहित लगभग दो सौ प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *