बीआईटी मेसरा लालपुर के चार दिवसीय औरोरा 26 का समापन

झारखंड
Spread the love

  • कबड्डी में पुरुष वर्ग का विजेता बना टीम एमसीए वारियर्स

रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर में चल रहे चार दिवसीय औरोरा 26 का समापन 6 फरवरी को हो गया। आयोजन के दौरान सभी रूप देखने को मिले। एक तरफ कबड्डी की तेज रफ्तार दिखी, दूसरी तरफ फैशन शो में वेस्टर्न ड्रेस के साथ पारंपरिक पोशाक में छात्र-छात्राएं दिखे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीन स्नातकोत्तर डॉ संदीप सिंह सोलंकी ने सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा भर दिया। उन्‍होंने कहा कि शहर के बीच में स्थित बीआईटी लालपुर केंद्र ने इतना बड़ा आयोजन अपने छात्रों के भरोसे कर दिखाया। इनके अनुसासन के दम पर इस प्रकार के आयोजन सफ़ल हो पा रहे हैं। डॉ सोलंकी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने औरोरा के आयोजन समिति के सभी सदस्यों को उनके इस बेहतरीन कार्यक्रम और सफलता पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। आयोजन समिति के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्र ने सभी युवाओं को मंच के माध्यम से भविष्य में इस प्रकार के अन्य आयोजन करने की बात कही।

खेल संयोजक डॉ संदीप शाहदेव ने झारखंड कबड्डी संघ का विशेष रूप से आभार जताया। साथ ही, सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में और खेलो को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा।

कबड्डी के पुरुष वर्ग में टीम एमसीए वारियर्स ने डोमिनेटर को बेहद ही कड़े मुकाबले में हराकर खिताब जीत लिया। लड़कियों का मुकाबला टीम नहीं बताएंगे ने टीम लूजर को कड़े मुकाबले में पराजित कर जीत लिया।

समापन समारोह में विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के निर्णायक की भूमिका में डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ प्रणव कुमार, डॉ मिली दत्ता, डॉ संजय कुमार, सौमित्रो मयंक, डॉ प्रशांत, श्रीमती अमृता सरकार, महुआ बनर्जी, डॉ सिबा मित्रा, उमेश कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ हैदर रहे।

डॉ संजय कुमार झा, डॉ कुमार रजनीश समारोह के सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल थे। मौके पर बासुदेव, मनोज कुमार, शांतनु, सुभाशीष रॉय, डॉ प्रदीप मुंडा, मिनी दुबे, ऐलिस, अनामिका, शिवांगी, यश कुमार, डॉ मानसी, शालनी, सोनी अजय कुमार सरिता और विनोद कुमार उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK