पटना। बड़ी खबर बिहार से आई है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों की मानें तो सोमवार, 30 मार्च की सुबह 10.00 बजे के करीब सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा।
आगामी 13 अप्रैल के बाद उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
नीतीश कुमार जो अभी तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे, उन्होंने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
नियमों के अनुसार, नीतीश कुमार को संसद के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना था।
अब सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की औपचारिक घोषणा कुछ देर में की जाएगी।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इस कदम से अब उनके मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का रास्ता भी साफ हो गया है। वह कभी भी मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


