- मुआवजे को लेकर शव के साथ धरना
झरिया। भौंरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भौंरा 16 नंबर ग्राउंड में गुरुवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के पेलोडर की चपेट में आकर पूर्व बीसीसीएल कर्मी चतुर हाड़ी (62) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण, परिजन और जमसंघ बच्चा गुट के समर्थकों व अन्य संगठनों के सदस्यों ने शव को ओबी डंप के समक्ष रख कर धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं एक सदस्य को नियोजन देने की मांग पर अड़े गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भौंरा 16 नंबर ग्राउंड में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा पेलोडर से समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था।
इस दौरान वहां मौजूद चतुर हाड़ी पेलोडर की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
धरना स्थल पर मौजूद भाजपा नेता ध्रुव हरी ने बताया कि मृतक चतुर हाड़ी के परिवार का भरण-पोषण उनकी पेंशन से ही होता था। अब उनकी मृत्यु के बाद परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जब तक आउटसोर्सिंग प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और अन्य सुविधाओं की घोषणा नहीं की जाती, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक कोल ट्रांसपोर्टिंग और ओबी डंप का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। घटना के बाद से आउटसोर्सिंग परियोजना का कार्य ठप पड़ा हुआ है।
धरना स्थल पर ध्रुव हरी, मनजय सिंह, गोपाल यादव, सुबोध सिंह, रितेश कुमार, सुनील पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


