विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। झारखंड प्रदेश भाजपा की नई टीम में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिशुनपुरा प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत व सम्मान किया।
बिशुनपुरा मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ने कहा कि भानु प्रताप शाही शुरू से ही जुझारू एवं संघर्षशील नेता रहे हैं। संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि भानु प्रताप शाही को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को जोड़ने का कार्य तेज होगा।
पुलस्त्य शुक्ल, अशोक पासवान, अजय पाल, जगदीश चंद्रवंशी, अनिरुद्ध मेहता, शिवप्रसाद चंद्रवंशी, मुकेश पासवान, संतोष प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र बैठा, उमेश चंद यादव, दिनेश चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र प्रताप देव, मंटू पांडेय, जय सिंह, नीतीश सिंह, चंदन चंद्रवंशी, सुमंत मेहता, विकास चंद्रवंशी, विष्णुदेव पांडेय, पवन पासवान, संजय चंद्रवंशी, नागेंद्र ठाकुर, शंभूनाथ यादव, अयोध्या यादव, मंदीप मेहता, कुंदन चौरसिया, उदय प्रसाद गुप्ता, लखनदेव शर्मा, अनिल प्रसाद, अर्जुन विश्वकर्मा, शिव कुमार यादव, सुनील चंद्रवंशी, मुकेश बियार, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रजीत ठाकुर समेत कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।


