विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। एसडीएम संजय कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान चार होटलों मैं छापेमारी की गई। इनमें से तीन होटलों को प्रथम दृष्टया देह व्यापार एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों की आशंका/पुष्टि के आधार पर सील कर दिया गया।
सबसे पहले सोनपुरवा के एसएनसी होटल के बारे में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। इसे लेकर इस होटल में छापेमारी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां और देह व्यापार के साक्ष्य पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर उसे मौके पर ही सील कर दिया गया।
इसके बाद एसडीएम और एसडीपीओ के निर्देश पर शहर के अन्य तीन होटलों में संयुक्त छापेमारी की गई। जांच के क्रम में दो होटलों आरडीएस होटल स्टेशन रोड तथा तिवारी इन रंका मोड़ में प्रथम दृष्टया देह व्यापार की पुष्टि होने पर दोनों होटलों को एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से एहतियातन सील करा दिया।
कार्रवाई के दौरान इन तीनों संबंधित होटलों के प्रबंधकों सहित कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस को मामले में अग्रेतर पूछताछ कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बस स्टैंड के पास स्थित रघुनंदन रेजिडेंसी में भी छापेमारी के दौरान कई विसंगतियां मिलीं है। इसके संबंध में जांच का निर्देश दिया गया है।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की घृणित गतिविधियां समाज के लिए अनैतिक एवं अस्वीकार्य हैं। किसी भी स्थिति में ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों की सूचना तत्काल थाना, अंचल, अनुमंडल या जिला स्तर के अधिकारियों को दें।
एसडीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इन संबंधित सभी होटलों की नगर पालिका अधिनियम और बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों के तहत विधिवत जांच करें। जांच में यह सुनिश्चित किया जाए कि भवन स्वीकृत नक्शे के अनुरूप निर्मित हैं या नहीं। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित होटलों के विरुद्ध विनियमितीकरण, ध्वस्तीकरण अथवा अन्य नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम, डीएसपी मुख्यालय यशोधरा, डीएसपी प्रशिक्षु चिरंजीव मंडल, पुलिस निरीक्षक गढ़वा सुनील तिवारी, पुलिस निरीक्षक मझिआंव बृज कुमार, नगर प्रबंधक सहित गढ़वा थाना एवं महिला थाना के पुलिस बल और नगर परिषद के कर्मी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


